तरहसी: प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मंईयां सम्मान योजना के लाभ के लिए शनिवार से शिविर की शुरुआत : तरहसी बीडीओ
तरहसी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ देने के लिए तीन अगस्त से शिविर की शुरुआत हो गई। पंचायतों में शिविर 10 अगस्त तक लगेगा। बीडीओ वरुण कुमार ने यह जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि 21 साल से लेकर 50 साल तक की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। शिविर में वैसी महिलाएं आकर अपना फॉर्म जमा करेंगी।