कैंपियरगंज: चिलुआताल थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का सामान हुआ बरामद
चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी का अपराध करने के आरोप में, एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही पुलिस ने इसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है, जिसके बाद विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए, अभियुक्त राजकुमार सोनकर को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से कार्रवाई करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।