श्री सत्य साई युवा सम्मेलन-2026 का भव्य आयोजन
युवाओं को सेवा, संस्कार और साधना का संदेश
आरा। श्री सत्य साई सेवा संगठन, भोजपुर के तत्वावधान में रविवार को आरा स्थित रेड क्रॉस भवन के सभागार में श्री सत्य साई युवा सम्मेलन-2026 का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्री सत्य साई संगठन से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य विषय “युवा शक्ति, दिव्य शक्ति” रहा।
Arrah, Bhojpur | Sep 27, 2026