खातेगांव: खातेगांव पहुंचने पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
रविवार दोपहर 3 बजे हरियाणा की रोहतक लोकसभा सीट से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का खातेगांव पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ माल्या शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर आतिशबाजी ढोल धमाकों के साथ पुष्पमाला पहनकर अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।