चायल: पुरखास में जल सत्याग्रह का असर: बीडीओ खुद बाइक से पहुंचे, 101 सफाईकर्मियों ने संभाला मोर्चा
कौशांबी। विकासखंड नेवादा की ग्राम सभा पुरखास में शनिवार को आठ घंटे तक चले जल सत्याग्रह का असर रविवार को साफ दिखाई दिया। आंदोलन के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और गांव में सड़क निर्माण के साथ-साथ बड़े स्तर पर सफाई अभियान शुरू करा दिया गया। वर्षों से गंदगी और बदहाल सड़कों से जूझ रहे ग्रामीणों के चेहरों पर अब राहत और खुशी दिखाई देने लगी है। समय 12 बजे हुआ निरीक्षण!