कर्वी: कर्वी के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय कछार पुरवा में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने 'स्कूल चलो अभियान-2026' का शुभारंभ किया
कर्वी पीएम श्री प्रा०विद्यालय कछार पुरवा मे आज बुधवार की सुबह 10 बजे डीएम चित्रकूट पुलकित गर्ग स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया है। उन्होंने शतप्रतिशत नामांकन की उपस्थिति पर भी जोर दिया है।डीएम ने 24 नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया है,इसके साथ ही बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण कर उन्हें नियमित शिक्षा हेतु प्रोत्साहित किया है।