अनूपगढ़: अनूपगढ़ नगर परिषद के पास एक व्यक्ति ने दुकान का ताला तोड़ने का किया प्रयास,मौके पर पहुंची पुलिस
अनूपगढ़ नगर परिषद के पास बुधवार रात करीब 12 बजे स्थित करमचंद नागपाल मेडिकल स्टोर का एक व्यक्ति के द्वारा ताला तोड़ने और एक घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया मगर पड़ोसियों के द्वारा शोर मचाने पर वह व्यक्ति मौके से फरार हो गया।मेडिकल संचालक सुमित नागपाल ने आज इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस थाने में दी। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल रामावतार और कांस्टेबल हिमांशु मौके पहुंचे और मौका मुआयना किया।