अनूपगढ़: अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 20 एलएम के गांव ढाबा में ग्रामीणों का धरना हुआ समाप्त
अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 20 एलएम के गांव ढाबा के ग्रामीणों के द्वारा 8 सूत्री मांगों को लेकर 15 दिन पहले अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया था। पिछले तीन दिनों से प्रशासन के द्वारा लगातार धरना समाप्त करने के प्रयास किया जा रहे थे। आज अनूपगढ़ तहसीलदार राजेंद्र सिंह चौधरी और विधायक शिमला नायक के प्रयासों और आश्वासन से ग्रामीणों का धरना समाप्त हो गया है।