अनूपगढ़: अनूपगढ़ जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की ली बैठक
अनूपगढ़ के जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर अवधेश मीणा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन को लेकर अनूपगढ़ जिले के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने, योजना को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने,योजनाओं संबंधी जागरूकता और योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निर्देश दिए गए।