अनूपगढ़: अनूपपुर के जिला कलेक्ट्रेट में गांव 14A के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
अनूपगढ़ के गांव 14 ए के पास आम रास्ते से मिट्टी से भरे हुए ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्रालियों के आवागमन के कारण सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।ग्रामीणों ने आज इसका विरोध करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर इन पर रोक लगाने की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता क्षतिग्रस्त होने के कारण स्कूल वाहनों को गुजरने में काफी समस्या आती है।