बसेड़ी: नादनपुर थाना प्रभारी ने ली गुरुवार को आगामी होली के त्योहार को लेकर सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी एवं पुलिस मित्र की बैठक
Baseri, Dholpur | Mar 21, 2024 बसेड़ी क्षेत्र के नादनपुर थाना प्रभारी राजेंद्र गिरी ने गुरुवार को थाना परिसर में सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी एवं पुलिस मित्रों की बैठक ली। बैठक में सदस्यों से आगामी होली के त्योंहार को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी सदस्यों से बातचीत की एवं आगामी होली के त्यौहार को लेकर शुभकामनाएं दी साथ ही होली के त्यौहार को भाईचारे से मनाने की अपील की।