बसेड़ी: अग्रवाल धर्मशाला बसेड़ी में अग्रवाल समाज बसेड़ी की कार्यकारिणी की हुई बैठक
Baseri, Dholpur | Mar 21, 2024 बसेड़ी की अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज अध्यक्ष हरीओम गर्ग द्वारा अग्रवाल सेवा समिति की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। सभा के अध्यक्ष समाजसेवी नेमीचन्द सिंघल रहे। अग्रवाल सेवा समिति की नवीन कार्यकारिणी द्वारा अग्रवाल समाज का वार्षिक सदस्यता शुल्क शत प्रतिशत वसूली पूर्ण करने पर पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।