Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

सोना होगा सस्ता! जानिए गिरावट के 7 बड़े कारण #GoldPriceFall #GoldRateToday #GoldMarketUpdate #GoldNewsIndia

6.4k views | Dewas Nagar, Dewas | Nov 14, 2025

MORE NEWS

पति के नाम से थी पहचान... आज अपने हुनर से बनीं 'लखपति दीदी' 

आजीविका मिशन ने बदली टीना बागवान की जिंदगी, फूलों की खुशबू से महका आत्मनिर्भरता का सफर

देवास। कभी अपनी अलग पहचान बनाने का आत्मविश्वास भी नहीं था। लोग उन्हें केवल उनके पति के नाम से जानते थे। परिवार की आय सीमित थी और खेती के भरोसे घर चलाना मुश्किल हो रहा था। लेकिन एक सही अवसर और मजबूत इरादे ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी।
यह कहानी है सोनकच्छ विकासखंड के ग्राम गंधर्वपुरी की रहने वाली श्रीमती टीना बागवान की, जिन्होंने मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर अपनी पहचान खुद बनाई और आज आत्मनिर्भर महिला के रूप में दूसरे परिवारों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
साल 2021 में आजीविका मिशन के प्रशिक्षण से प्रेरित होकर टीना बागवान ने लक्ष्मी आजीविका समूह का गठन किया। समूह से मिले पहले 20 हजार रुपये के ऋण से उन्होंने फूलों की खेती शुरू की और फूलमालाएं बनाना प्रारंभ किया। मेहनत रंग लाई तो मिशन के सहयोग से 40 हजार रुपये की सीसीएल राशि मिली, जिससे उन्होंने अपने व्यवसाय का विस्तार किया।
धीरे-धीरे उनका छोटा प्रयास एक सफल उद्यम में बदल गया। आज उनका परिवार केवल फूल और फूलमालाएं ही नहीं बनाता, बल्कि शादी-विवाह, धार्मिक आयोजनों और अन्य कार्यक्रमों में फूल सजावट, डेकोरेशन और मारुति वैन से पुष्प वर्षा जैसी सेवाएं भी उपलब्ध करा रहा है।
आज टीना बागवान अपने इस व्यवसाय से हर महीने 12 हजार रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ परिवार का जीवन स्तर भी बेहतर हुआ है और सबसे बड़ी बात यह कि अब उनकी पहचान किसी के नाम से नहीं, बल्कि अपने काम और मेहनत से है।
टीना बागवान का सपना अपने फूल एवं फूलमाला व्यवसाय को और बड़े स्तर पर ले जाना है। उनका लक्ष्य "लखपति दीदी" के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत करना है। वे गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
यह कहानी बताती है कि जब महिलाओं को सही मार्गदर्शन, अवसर और आत्मविश्वास मिलता है, तो वे न केवल अपने परिवार की तस्वीर बदलती हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन जाती हैं।

पति के नाम से थी पहचान... आज अपने हुनर से बनीं 'लखपति दीदी' आजीविका मिशन ने बदली टीना बागवान की जिंदगी, फूलों की खुशबू से महका आत्मनिर्भरता का सफर देवास। कभी अपनी अलग पहचान बनाने का आत्मविश्वास भी नहीं था। लोग उन्हें केवल उनके पति के नाम से जानते थे। परिवार की आय सीमित थी और खेती के भरोसे घर चलाना मुश्किल हो रहा था। लेकिन एक सही अवसर और मजबूत इरादे ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। यह कहानी है सोनकच्छ विकासखंड के ग्राम गंधर्वपुरी की रहने वाली श्रीमती टीना बागवान की, जिन्होंने मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर अपनी पहचान खुद बनाई और आज आत्मनिर्भर महिला के रूप में दूसरे परिवारों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। साल 2021 में आजीविका मिशन के प्रशिक्षण से प्रेरित होकर टीना बागवान ने लक्ष्मी आजीविका समूह का गठन किया। समूह से मिले पहले 20 हजार रुपये के ऋण से उन्होंने फूलों की खेती शुरू की और फूलमालाएं बनाना प्रारंभ किया। मेहनत रंग लाई तो मिशन के सहयोग से 40 हजार रुपये की सीसीएल राशि मिली, जिससे उन्होंने अपने व्यवसाय का विस्तार किया। धीरे-धीरे उनका छोटा प्रयास एक सफल उद्यम में बदल गया। आज उनका परिवार केवल फूल और फूलमालाएं ही नहीं बनाता, बल्कि शादी-विवाह, धार्मिक आयोजनों और अन्य कार्यक्रमों में फूल सजावट, डेकोरेशन और मारुति वैन से पुष्प वर्षा जैसी सेवाएं भी उपलब्ध करा रहा है। आज टीना बागवान अपने इस व्यवसाय से हर महीने 12 हजार रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ परिवार का जीवन स्तर भी बेहतर हुआ है और सबसे बड़ी बात यह कि अब उनकी पहचान किसी के नाम से नहीं, बल्कि अपने काम और मेहनत से है। टीना बागवान का सपना अपने फूल एवं फूलमाला व्यवसाय को और बड़े स्तर पर ले जाना है। उनका लक्ष्य "लखपति दीदी" के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत करना है। वे गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। यह कहानी बताती है कि जब महिलाओं को सही मार्गदर्शन, अवसर और आत्मविश्वास मिलता है, तो वे न केवल अपने परिवार की तस्वीर बदलती हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन जाती हैं।

Dewas Nagar, Dewas | Aug 6, 2026

देवास जिले के ग्राम जलोदिया से ग्राम डावला तक बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने अपनी आवाज बुलंद की। बच्चों ने बताया कि बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण बीसाखेड़ी स्थित स्कूल तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पीडब्ल्यूडी के माध्यम से सड़क निर्माण की मांग की, साथ ही बरसात के दौरान अस्थायी राहत के लिए सड़क पर मुरम और मिट्टी डलवाने की भी मांग रखी।

मामले की जानकारी मिलने पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बच्चों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द सड़क व पुल निर्माण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और ग्रामीणों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्य शीघ्र शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं, सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया और कहा कि क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से जल्द राहत दिलाई जाएगी । 

In news ad 
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews

देवास जिले के ग्राम जलोदिया से ग्राम डावला तक बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने अपनी आवाज बुलंद की। बच्चों ने बताया कि बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण बीसाखेड़ी स्थित स्कूल तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पीडब्ल्यूडी के माध्यम से सड़क निर्माण की मांग की, साथ ही बरसात के दौरान अस्थायी राहत के लिए सड़क पर मुरम और मिट्टी डलवाने की भी मांग रखी। मामले की जानकारी मिलने पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बच्चों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द सड़क व पुल निर्माण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और ग्रामीणों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्य शीघ्र शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया और कहा कि क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से जल्द राहत दिलाई जाएगी । In news ad . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews

Dewas Nagar, Dewas | Aug 6, 2026

वार्ड क्रमांक 30 से पार्षद शीतल गेहलोत पर वार्डवासियों का पॉजिटिव फीडबैक

वॉर्ड की बात हेलो! देवास के साथ

पूरा एपिसोड जल्द...

Follow us for more
#hellodewas

Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास

#dewasnews #dewas

वार्ड क्रमांक 30 से पार्षद शीतल गेहलोत पर वार्डवासियों का पॉजिटिव फीडबैक वॉर्ड की बात हेलो! देवास के साथ पूरा एपिसोड जल्द... Follow us for more #hellodewas Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास #dewasnews #dewas

Dewas Nagar, Dewas | Aug 6, 2026

देवास में स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 4 बसों पर कार्रवाई; ₹18 हजार का जुर्माना 
देवास। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग लगातार स्कूल बसों की जांच कर रहा है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर बुधवार को देवास शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सघन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने बीसीएम स्कूल, किंडर स्कूल, यूनानी कॉलेज, चैतन्य टेक्नो सहित अन्य संस्थानों की स्कूल बसों का औचक निरीक्षण किया। अभियान में 4 स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (PUC) से संबंधित कमियां पाए जाने पर चालानी कार्रवाई करते हुए 18 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुरूप निर्धारित सुरक्षा मानकों की जांच की। साथ ही वाहनों के PUC प्रमाण-पत्र भी जांचे गए।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले में स्कूल बसों की जांच का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

देवास में स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 4 बसों पर कार्रवाई; ₹18 हजार का जुर्माना देवास। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग लगातार स्कूल बसों की जांच कर रहा है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर बुधवार को देवास शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने बीसीएम स्कूल, किंडर स्कूल, यूनानी कॉलेज, चैतन्य टेक्नो सहित अन्य संस्थानों की स्कूल बसों का औचक निरीक्षण किया। अभियान में 4 स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (PUC) से संबंधित कमियां पाए जाने पर चालानी कार्रवाई करते हुए 18 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुरूप निर्धारित सुरक्षा मानकों की जांच की। साथ ही वाहनों के PUC प्रमाण-पत्र भी जांचे गए। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले में स्कूल बसों की जांच का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Dewas Nagar, Dewas | Aug 5, 2026

देवास। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में कलेक्टर बंगले के सामने गुरुवार को दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित महिला का आरोप है कि छीनी गई चेन की कीमत करीब 80 हजार रुपये है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी।

वारदात के बाद देवास पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। विभिन्न प्रमुख मार्गों और निकास बिंदुओं पर वाहनों की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल अज्ञात बदमाशों की तलाश जारी है।

In news ad 
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews

देवास। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में कलेक्टर बंगले के सामने गुरुवार को दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला का आरोप है कि छीनी गई चेन की कीमत करीब 80 हजार रुपये है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद देवास पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। विभिन्न प्रमुख मार्गों और निकास बिंदुओं पर वाहनों की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल अज्ञात बदमाशों की तलाश जारी है। In news ad . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews

Dewas Nagar, Dewas | Aug 5, 2026