बस्ती: नेशनल हाइवे पर मूडघाट के पास भीषण सड़क हादसे में युवक की हुई दर्दनाक मौत
Basti, Basti | Dec 21, 2025 बस्ती जिले के मूडघाट के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार के कारण हुई इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना गंभीर था कि मोटरसाइकिल सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।