शामली: डीएम शामली आलोक यादव ने थानाभवन व जलालाबाद क्षेत्र में गौशालाओं का निरीक्षण किया, कमियों में सुधार के दिए निर्देश
Shamli, Shamli | Apr 28, 2026 शामली जिले के नवागत जिलाधिकारी आलोक यादव ने थानाभवन क्षेत्र के अंतर्गत अस्थाई गो आश्रय स्थल नौजल नोजली, वृहद गौशाला गौगांव पट्टी व अस्थाई गौशाला जलालाबाद देहात का निरीक्षण किया। उन्होंने पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व सुविधाओं का गहन मूल्याकन किया और कमियों में सुधार के निर्देश दिए। नौजल नोजली में पशुधन प्रसार अधिकारी के अनुपस्थित पाए जाने स्पष्टीकरण मांगा।