देहरादून में 'लोक संवर्धन पर्व' का शानदार आगाज़; केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और CM धामी ने किया उद्घाटन
देहरादून: राजधानी के परेड ग्राउंड में आज से पांच दिवसीय 'लोक संवर्धन पर्व' का भव्य शुभारंभ हो गया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर इस उत्सव का उद्घाटन किया।प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (PM-VIKAS) योजना के तहत आयोजित इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आए अल्पसंख्यक कारीगर और शिल्पकार अपने पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पादों और लजीज व्यंजनों का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आयोजन 11 से 15 जुलाई तक चलेगा, जहाँ स्थानीय संस्कृति के साथ-साथ देश की विविधता की झलक भी देखने को मिलेगी।