अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर सीएम धामी सख्त, कहा- 'संयम और संस्कार ही लोकतंत्र की असली पहचान'
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सार्वजनिक जीवन में अभद्र भाषा और अमर्यादित शब्दों के बढ़ते चलन पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपनी भाषा में संयम और मर्यादा बनाए रखने की अपील की है।