सेपउ: पुल वाले हनुमानजी मंदिर से 51 किलो का घंटा चोरी हुआ
Sepau, Dholpur | Jul 6, 2026 बसई नवाब कस्बे के समीप में प्रसिद्ध पुल वाले हनुमान जी मंदिर से देर रात्रि चोरों ने 51 किलो वजनी पीतल का घंटा चुरा लिया है। चोरों ने मंदिर में लगे दूसरे 51 किलो के घंटे को भी उतारकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन किसी कारणवश उसमें सफल नहीं हो सके और उसे वहीं छोड़कर भाग गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह मंदिर के महंत प्रकाशानंद को मंदिर पहुंचने प