अमरोहा: अमरोहा में भू-माफियाओं की दबंगई, चर्चित पनवाड़ी तालाब को रातों-रात जेसीबी से पाट डाला, प्रशासन बेखबर
Amroha, Amroha | Jun 24, 2025 अमरोहा शहर के बिजनौर रोड स्थित बहुचर्चित पनवाड़ी तालाब पर भू-माफियाओं की दबंगई एक बार फिर पूरे शबाब पर है। रात के अंधेरे में तालाब को जेसीबी से पाटने की कोशिश की गई। तालाब की जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जा करने का दुस्साहस खुलेआम किया गया, लेकिन हैरत की बात यह है कि जिम्मेदार अफसर इस गंभीर मामले से पूरी तरह अनजान बनने की कोशिश कर रहे हैं।