अमरोहा: अमरोहा में तेंदुए का खौफ बरकरार, घर में बंधे पशुओं पर किया हमला, एक मवेशी को जंगल में ले जाकर बनाया निवाला
Amroha, Amroha | Jun 24, 2025 अमरोहा जिले में तेंदुए की दहशत बरकरार है तेंदुआवर लगातार लोगों पर जानलेवा हमला कर रहा है लेकिन इसके बाद भी वन विभाग तेंदूए को पकड़ने में नाकाम साबित हुआ है। आज मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी चंद्रपाल सिंह ने बताया है कि बीती शाम उन्होंने अपने घर में पशुओं को बांधा था। आज सुबह करीब 3:00 बजे देखा तो मवेशी नहीं था।