राहे: पहली बारिश में गिरा कच्चा मकान, विधायक अमित महतो ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
Rahe, Ranchi | Jun 25, 2026 राहे प्रखंड के नावाडीह गांव में पहली ही बारिश में कुलो देवी का कच्चा मकान धराशायी हो गया। जिससे परिवार को भारी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार को रात 8:00 बजे सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परिवार को आवश्यक सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। स्थानीय लोगों