कर्वी: सरधुवा थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को सरधुवा से किया गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी में सफलता मिली है। वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ करने के मामले में अभियुक्त सिकंदर खान को रविवार की दोपहर 3:30 बजे सरधुवा से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।