झारखंड स्थापना दिवस व राज्य के रजत जयंती के अवसर पर राज्य सरकार की ओर से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत 25 वर्ष का युवा झारखंड,अपने पर्यटन स्थल को जाने कार्यक्रम के तहत गुरुवार सुबह नौ बजे चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से केरा पंचायत के केरा गांव स्थित माता भगवती मंदिर तक साइकिल रैली निकाली गई।