हनुमानगढ़: टाउन पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2.66 ग्राम चिट्टा सहित तस्कर को किया गिरफ्तार
टाउन पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टाउन के राधा स्वामी डेरे के पास कार्रवाई करते हुए 2.66 ग्राम चिट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीरज कुमार उर्फ दीपक (29) पुत्र रवि कुमार, जाति अरोड़ा, निवासी कोहला, हनुमानगढ़ टाउन के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 2.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।