महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया इलाका निवासी करीम के 22 वर्षीय पुत्र अफजल ने शुक्रवार समय तकरीबन 5 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में युवक का उपचार किया जा रहा है।