विदिशा नगर: खेत में काम करते समय युवक की जेब में रखा मोबाइल फटा, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर
पठारी से 4 किमी दूर करोड़ी मोहार गांव में रहने वाले एक युवक सुबह खेत पर काम कर रहे थे, इस दौरान उनके पेंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक फट गया। ब्लास्ट होने, आग लगने से उनके कपड़े भी जल गए,युवक ने तुरंत अपने कपड़े हटाए, उन्हें त्योंदा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे जिला अस्पताल रेफर कर भर्ती कराया गया,ट्रामा सेंटर मे भर्ती।