पटना ग्रामीण: पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने डीएम कार्यालय में जानकारी दी, 15 नवंबर से धान अधिप्राप्ति शुरू होगी
डीएम कार्यालय में पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए धान अधिप्राप्ति को लेकर जानकारी दी है। डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार विकेंद्रीकृत अधिप्राप्ति व्यवस्था के अंतर्गत पटना जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 नवंबर से प्रारंभ होगा।