Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image
image

योगाभ्यास से बुजुर्ग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ सामाजिक और भावनात्मक रूप से बनेंगे सशक्त : प्रोफेसर सतीश गंधर्व एनआईए की ओर से यवनिका पार्क में आयोजित तीन दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल शिविर संपन्न पंचकूला, 13 जून : राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में चल रहा तीन दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। शिविर में बड़ी संख्या में साधकों ने योगाभ्यास किया और दिनचर्या में योग क्रियाओं को शामिल करने का संकल्प लिया। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा एवं डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत सार्वजनिक स्थलों पर योगाभ्यास करवाया जा रहा है। डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की इस वर्ष की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ अर्थात ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ निर्धारित की है, जोकि समयानुकूल है, क्योंकि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, अनियमित खान-पान, मानसिक तनाव के कारण विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि योग वरिष्ठ नागरिकों यानी बुजुर्गों के लिए बेहद लाभकारी है, जोकि बढ़ती आयु के साथ शरीर में आने वाले प्राकृतिक परिवर्तनों के बावजूद व्यक्ति को सक्रिय और ऊर्जावान बनाने में मदद करता है। इससे वरिष्ठ नागरिक न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, बल्कि सामाजिक और भावनात्मक रूप से अधिक सशक्त बनेंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर धवल जी मकवाना ने बताया कि कॉमन योग प्रोटोकॉल शिविर के तहत तीनों दिन बड़ी संख्या में साधकों ने योगाभ्यास किया। उन्होंने योग साधकों को आह्वान किया कि 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। योग इंस्ट्रक्टर मनुप्रिया ने साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। स्वस्थवृत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा हसन जी ने बताया कि कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत 15 जून से आगामी तीन दिवसीय योगाभ्यास शिविर सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क में शुरू होगा। जोकि 15, 16 और 17 जून तक चलेगा। सुबह 6 बजे से लेकर 7 बजे तक साधकों के लिए योगाभ्यास, स्वास्थ्य परामर्श और योग के विभिन्न आयामों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Panchkula, Panchkula | Jun 13, 2026

MORE NEWS

*अवैध हथियार देसी कट्टा के साथ टेलरिंग का काम करने वाले युवक को दबोचा,

*आरोपी को लिया 1 दिन के पुलिस रिमांड पर*

*हथियार सप्लायर और मंशा का पता लगाने में जुटी पंचकूला पुलिस*

पंचकूला/कमल कलसी 
         पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीमें न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित आपराधिक वारदातों को भी विफल करने में सफलता प्राप्त कर रही हैं। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार (देसी कट्टा) सहित गिरफ्तार किया है।
         डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार 26 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ सेक्टर-19 इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 में मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महमूद आलम (22 वर्ष), निवासी बलटाना, पंजाब के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी उक्त हथियार का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी टेलरिंग का कार्य करता है।
            आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था या उक्त हथियार किसी अन्य व्यक्ति को बेचने अथवा उपलब्ध कराने की योजना बना रहा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

*अवैध हथियार देसी कट्टा के साथ टेलरिंग का काम करने वाले युवक को दबोचा, *आरोपी को लिया 1 दिन के पुलिस रिमांड पर* *हथियार सप्लायर और मंशा का पता लगाने में जुटी पंचकूला पुलिस* पंचकूला/कमल कलसी पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीमें न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित आपराधिक वारदातों को भी विफल करने में सफलता प्राप्त कर रही हैं। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार (देसी कट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार 26 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ सेक्टर-19 इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 में मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महमूद आलम (22 वर्ष), निवासी बलटाना, पंजाब के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी उक्त हथियार का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी टेलरिंग का कार्य करता है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था या उक्त हथियार किसी अन्य व्यक्ति को बेचने अथवा उपलब्ध कराने की योजना बना रहा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

Panchkula, Panchkula | Jul 27, 2026

नेशनल हाईवे-5 पर पुराना पंचकूला लाइट प्वाइंट के पास लगा भीषण जाम, आधे घंटे तक थमी रफ्तार

पंचकूला।
नेशनल हाईवे-5 पर स्थित पुराना पंचकूला लाइट प्वाइंट के पास रविवार शाम करीब 6:30 बजे से 7:00 बजे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जाम के कारण कार, बस, ट्रक, दोपहिया वाहन और अन्य यात्री वाहनों के चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन काफी देर तक सड़क पर फंसे रहे। मौके पर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के कारण स्थिति सामान्य होने में समय लगा।
राहगीरों और वाहन चालकों ने बताया कि रोजाना व्यस्त समय में इस स्थान पर जाम की समस्या देखने को मिलती है। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा स्थायी समाधान की मांग की है।

#पंचकूला #NationalHighway5 #TrafficJam #PanchkulaTraffic #समाचार_संसार_न्यूज़24 #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण

नेशनल हाईवे-5 पर पुराना पंचकूला लाइट प्वाइंट के पास लगा भीषण जाम, आधे घंटे तक थमी रफ्तार पंचकूला। नेशनल हाईवे-5 पर स्थित पुराना पंचकूला लाइट प्वाइंट के पास रविवार शाम करीब 6:30 बजे से 7:00 बजे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण कार, बस, ट्रक, दोपहिया वाहन और अन्य यात्री वाहनों के चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन काफी देर तक सड़क पर फंसे रहे। मौके पर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के कारण स्थिति सामान्य होने में समय लगा। राहगीरों और वाहन चालकों ने बताया कि रोजाना व्यस्त समय में इस स्थान पर जाम की समस्या देखने को मिलती है। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा स्थायी समाधान की मांग की है। #पंचकूला #NationalHighway5 #TrafficJam #PanchkulaTraffic #समाचार_संसार_न्यूज़24 #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण

Panchkula, Panchkula | Jul 27, 2026

प्रदेश के राजकीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना सरकार की है प्राथमिकता- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

शिक्षा मंत्री ने पंचकूला सेक्टर-26 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का किया औचक निरीक्षण, सफाई, पठन-पाठन और खेल सुविधाओं का लिया जायजा

पंचकूला , 27 जुलाई- हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने आज पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था, कक्षाओं में पठन-पाठन का माहौल तथा विद्यार्थियों को दी जा रही विभिन्न बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने स्कूल के कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और खेल के मैदान का अवलोकन किया। उन्होंने स्कूल में पाई गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करने के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। श्री ढांडा ने कहा हरियाणा सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि गरीब से गरीब बच्चे को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

विद्यालय के अध्यापकों एवं प्रशासनिक स्टाफ के साथ संवाद करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को और अधिक बेहतर, आधुनिक एवं प्रभावकारी तरीकों से शिक्षा प्रदान की जाए। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापकों को पढ़ाई के नए और रोचक तरीकों का समावेश करना चाहिए ताकि विद्यार्थियों में सीखने के प्रति स्वाभाविक रुचि पैदा हो सके।

मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेलों की भूमि है और हमारे विद्यालयों से ही भविष्य के ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार होते हैं।

 मंत्री ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए कि वे बच्चों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करें और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मॉडल संस्कृति स्कूलों की परिकल्पना सरकारी शिक्षा प्रणाली को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है। सरकार इन स्कूलों में शिक्षकों की क्षमता निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

प्रदेश के राजकीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना सरकार की है प्राथमिकता- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा शिक्षा मंत्री ने पंचकूला सेक्टर-26 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का किया औचक निरीक्षण, सफाई, पठन-पाठन और खेल सुविधाओं का लिया जायजा पंचकूला , 27 जुलाई- हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने आज पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था, कक्षाओं में पठन-पाठन का माहौल तथा विद्यार्थियों को दी जा रही विभिन्न बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने स्कूल के कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और खेल के मैदान का अवलोकन किया। उन्होंने स्कूल में पाई गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करने के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। श्री ढांडा ने कहा हरियाणा सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि गरीब से गरीब बच्चे को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। विद्यालय के अध्यापकों एवं प्रशासनिक स्टाफ के साथ संवाद करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को और अधिक बेहतर, आधुनिक एवं प्रभावकारी तरीकों से शिक्षा प्रदान की जाए। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापकों को पढ़ाई के नए और रोचक तरीकों का समावेश करना चाहिए ताकि विद्यार्थियों में सीखने के प्रति स्वाभाविक रुचि पैदा हो सके। मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेलों की भूमि है और हमारे विद्यालयों से ही भविष्य के ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार होते हैं। मंत्री ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए कि वे बच्चों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करें और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मॉडल संस्कृति स्कूलों की परिकल्पना सरकारी शिक्षा प्रणाली को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है। सरकार इन स्कूलों में शिक्षकों की क्षमता निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

Panchkula, Panchkula | Jul 27, 2026

एचएसवीपी से सेक्टर-5 के रखरखाव की जिम्मेदारी मिलने के बाद नगर निगम ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान

सेक्टर-5 में एक सप्ताह में दिखेगा बड़ा बदलाव, तेज़ी से चल रहे हैं सफाई और रखरखाव कार्य

मेयर शाम लाल बंसल ने सेक्टर 5 में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का किया वादा

आयुक्त विनय कुमार खुद कर रहे हैं सफाई अभियान की निगरानी, समयबद्ध कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

पंचकूला, 27 जुलाई:  हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा सेक्टर-5 के रखरखाव का कार्य औपचारिक रूप से पंचकूला नगर निगम को सौंपे जाने के तुरंत बाद निगम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र को फिर से व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के लिए मिशन मोड में सफाई अभियान शुरू कर दिया है। क्षेत्र में जमा कचरे के ढेर, लंबे समय से पड़ी गंदगी और सड़कों के किनारों की व्यापक सफाई तेज़ी से की जा रही है। नगर निगम का दावा है कि अगले एक सप्ताह के भीतर पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई और रखरखाव के स्तर पर स्पष्ट बदलाव दिखाई देगा।

सफाई अभियान के लिए नगर निगम ने विशेष टीमें और आधुनिक मशीनरी तैनात की है। सप्ताहांत पर भी अभियान लगातार जारी है, ताकि लंबे समय से लंबित रखरखाव कार्यों को शीघ्र पूरा किया जा सके। निगम ने पूरे सेक्टर को निर्धारित स्वच्छता और नागरिक रखरखाव मानकों के अनुरूप विकसित करने के उद्देश्य से मिशन मोड में कार्य शुरू किया है।

मेयर श्याम लाल बंसल ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सेक्टर-5 का रखरखाव नगर निगम को सौंपे जाने से शहर के सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र के समग्र विकास और रखरखाव पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सेक्टर-5 को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मेयर ने निर्धारित समयसीमा के भीतर अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए दिन-रात कार्य कर रही सफाई टीमों की सराहना करते हुए कहा कि निगम मिशन मोड में काम कर रहा है, ताकि क्षेत्र में जल्द से जल्द व्यापक सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

सेक्टर 5 मार्केट एसोसिएशन ने इस पहल की तारीफ़ की है। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सेक्टर की ज़िम्मेदारी लेने के तुरंत बाद नगर निगम द्वारा की गई तेज़ कार्रवाई पर खुशी जताई। व्यापारियों ने दिख रही प्रगति का स्वागत किया और शहर के कमर्शियल सेंटर को बेहतर बनाने के प्रति निगम की प्रतिबद्धता की सराहना की।

व्यापारियों ने क्षेत्र में दिखाई दे रहे सकारात्मक बदलावों पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि अभियान के पूरा होने के बाद सेक्टर-5 और अधिक स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित होगा। उन्होंने शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र के समग्र सुधार के प्रति नगर निगम की प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की।

अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए पंचकूला नगर निगम के आयुक्त विनय कुमार स्वयं सफाई एवं रखरखाव कार्यों का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान वह मौके पर ही अधिकारियों और फील्ड स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा किया जा सके। वह अभियान की प्रगति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कार्य लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप हो।

इस अवसर पर आयुक्त विनय कुमार ने कहा कि सेक्टर-5 पंचकूला का प्रमुख व्यावसायिक और प्रशासनिक केंद्र होने के साथ-साथ शहर की पहचान भी है। प्रतिदिन यहां आने वाले हजारों लोगों पर शहर की पहली छाप इसी क्षेत्र से पड़ती है। उन्होंने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से रखरखाव की जिम्मेदारी मिलते ही नगर निगम ने सेक्टर-5 को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लंबे समय से लंबित सफाई एवं रखरखाव संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मिशन मोड में अभियान शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि नगर निगम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि सेक्टर-5 में स्वच्छता, रखरखाव और नागरिक सुविधाओं का स्तर शहर की गरिमा तथा लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप हो। निगम का लक्ष्य यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।

आयुक्त ने सेक्टर-5 मार्केट एसोसिएशन, व्यापारियों और नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निगम नियमित रूप से सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करेगा, लेकिन स्वच्छता को स्थायी बनाए रखने के लिए जनभागीदारी और नागरिक जिम्मेदारी भी उतनी ही आवश्यक है। 

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से हाल ही में हस्तांतरित सभी क्षेत्रों में इसी प्रकार विशेष सफाई एवं रखरखाव अभियान चरणबद्ध तरीके से जारी रहेंगे। निगम का उद्देश्य सभी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करते हुए पंचकूला को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और अधिक सुंदर शहर के रूप में विकसित करना है।

एचएसवीपी से सेक्टर-5 के रखरखाव की जिम्मेदारी मिलने के बाद नगर निगम ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान सेक्टर-5 में एक सप्ताह में दिखेगा बड़ा बदलाव, तेज़ी से चल रहे हैं सफाई और रखरखाव कार्य मेयर शाम लाल बंसल ने सेक्टर 5 में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का किया वादा आयुक्त विनय कुमार खुद कर रहे हैं सफाई अभियान की निगरानी, समयबद्ध कार्य पूरा करने के दिए निर्देश पंचकूला, 27 जुलाई: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा सेक्टर-5 के रखरखाव का कार्य औपचारिक रूप से पंचकूला नगर निगम को सौंपे जाने के तुरंत बाद निगम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र को फिर से व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के लिए मिशन मोड में सफाई अभियान शुरू कर दिया है। क्षेत्र में जमा कचरे के ढेर, लंबे समय से पड़ी गंदगी और सड़कों के किनारों की व्यापक सफाई तेज़ी से की जा रही है। नगर निगम का दावा है कि अगले एक सप्ताह के भीतर पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई और रखरखाव के स्तर पर स्पष्ट बदलाव दिखाई देगा। सफाई अभियान के लिए नगर निगम ने विशेष टीमें और आधुनिक मशीनरी तैनात की है। सप्ताहांत पर भी अभियान लगातार जारी है, ताकि लंबे समय से लंबित रखरखाव कार्यों को शीघ्र पूरा किया जा सके। निगम ने पूरे सेक्टर को निर्धारित स्वच्छता और नागरिक रखरखाव मानकों के अनुरूप विकसित करने के उद्देश्य से मिशन मोड में कार्य शुरू किया है। मेयर श्याम लाल बंसल ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सेक्टर-5 का रखरखाव नगर निगम को सौंपे जाने से शहर के सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र के समग्र विकास और रखरखाव पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सेक्टर-5 को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मेयर ने निर्धारित समयसीमा के भीतर अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए दिन-रात कार्य कर रही सफाई टीमों की सराहना करते हुए कहा कि निगम मिशन मोड में काम कर रहा है, ताकि क्षेत्र में जल्द से जल्द व्यापक सुधार सुनिश्चित किया जा सके। सेक्टर 5 मार्केट एसोसिएशन ने इस पहल की तारीफ़ की है। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सेक्टर की ज़िम्मेदारी लेने के तुरंत बाद नगर निगम द्वारा की गई तेज़ कार्रवाई पर खुशी जताई। व्यापारियों ने दिख रही प्रगति का स्वागत किया और शहर के कमर्शियल सेंटर को बेहतर बनाने के प्रति निगम की प्रतिबद्धता की सराहना की। व्यापारियों ने क्षेत्र में दिखाई दे रहे सकारात्मक बदलावों पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि अभियान के पूरा होने के बाद सेक्टर-5 और अधिक स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित होगा। उन्होंने शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र के समग्र सुधार के प्रति नगर निगम की प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए पंचकूला नगर निगम के आयुक्त विनय कुमार स्वयं सफाई एवं रखरखाव कार्यों का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान वह मौके पर ही अधिकारियों और फील्ड स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा किया जा सके। वह अभियान की प्रगति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कार्य लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप हो। इस अवसर पर आयुक्त विनय कुमार ने कहा कि सेक्टर-5 पंचकूला का प्रमुख व्यावसायिक और प्रशासनिक केंद्र होने के साथ-साथ शहर की पहचान भी है। प्रतिदिन यहां आने वाले हजारों लोगों पर शहर की पहली छाप इसी क्षेत्र से पड़ती है। उन्होंने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से रखरखाव की जिम्मेदारी मिलते ही नगर निगम ने सेक्टर-5 को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लंबे समय से लंबित सफाई एवं रखरखाव संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मिशन मोड में अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि सेक्टर-5 में स्वच्छता, रखरखाव और नागरिक सुविधाओं का स्तर शहर की गरिमा तथा लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप हो। निगम का लक्ष्य यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। आयुक्त ने सेक्टर-5 मार्केट एसोसिएशन, व्यापारियों और नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निगम नियमित रूप से सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करेगा, लेकिन स्वच्छता को स्थायी बनाए रखने के लिए जनभागीदारी और नागरिक जिम्मेदारी भी उतनी ही आवश्यक है। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से हाल ही में हस्तांतरित सभी क्षेत्रों में इसी प्रकार विशेष सफाई एवं रखरखाव अभियान चरणबद्ध तरीके से जारी रहेंगे। निगम का उद्देश्य सभी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करते हुए पंचकूला को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और अधिक सुंदर शहर के रूप में विकसित करना है।

Panchkula, Panchkula | Jul 27, 2026

शातिर वाहन चोर पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में, चोरी की 5 मोटरसाइकिलें व 1 एक्टिवा बरामद कर भेजा जेल

पंचकूला/ 27 जुलाई:- जिले में पिछले कुछ दिनों से विभिन्न रिहायशी क्षेत्रों में हुई दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा पंचकूला पुलिस की सभी टीमों को आरोपियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 5 मोटरसाइकिलें और 1 एक्टिवा बरामद की गई हैं। 

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जुलाई 2026 को थाना सेक्टर-14 पंचकूला में सेक्टर-15 निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी मोटरसाइकिल उनके कार्यालय के बाहर से चोरी हो गई है। शिकायत मिलने पर थाना सेक्टर-14 पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिसमें हमारी क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने इंचार्ज पीएसआई विजय के नेतृत्व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुभाष बडराई को काबू किया। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से चोरी हुई मोटरसाइकिल के अलावा अन्य 4 चोरीशुदा मोटरसाइकिलें और 1 एक्टिवा बरामद की गई। 

आरोपी ने पिछले लगभग 10 दिनों के दौरान पंचकूला के अलग-अलग रिहायशी क्षेत्रों में खड़े दुपहिया वाहनों को चोरी किया व विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखा था। आरोपी के विरुद्ध पहले भी वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का बयान: पंचकूला में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सभी टीमें लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही हैं। जो भी कानून व्यवस्था को चुनौती देगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

शातिर वाहन चोर पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में, चोरी की 5 मोटरसाइकिलें व 1 एक्टिवा बरामद कर भेजा जेल पंचकूला/ 27 जुलाई:- जिले में पिछले कुछ दिनों से विभिन्न रिहायशी क्षेत्रों में हुई दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा पंचकूला पुलिस की सभी टीमों को आरोपियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 5 मोटरसाइकिलें और 1 एक्टिवा बरामद की गई हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जुलाई 2026 को थाना सेक्टर-14 पंचकूला में सेक्टर-15 निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी मोटरसाइकिल उनके कार्यालय के बाहर से चोरी हो गई है। शिकायत मिलने पर थाना सेक्टर-14 पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिसमें हमारी क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने इंचार्ज पीएसआई विजय के नेतृत्व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुभाष बडराई को काबू किया। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से चोरी हुई मोटरसाइकिल के अलावा अन्य 4 चोरीशुदा मोटरसाइकिलें और 1 एक्टिवा बरामद की गई। आरोपी ने पिछले लगभग 10 दिनों के दौरान पंचकूला के अलग-अलग रिहायशी क्षेत्रों में खड़े दुपहिया वाहनों को चोरी किया व विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखा था। आरोपी के विरुद्ध पहले भी वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन का बयान: पंचकूला में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सभी टीमें लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही हैं। जो भी कानून व्यवस्था को चुनौती देगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Panchkula, Panchkula | Jul 27, 2026