मिर्ज़ापुर: हथिया फाटक मोहल्ले के निवासी दूषित पानी पीने को मजबूर, नगर पालिका को घेराव की दी चेतावनी
कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के हथिया फाटक मोहल्ले में हैंडपंप का दूषित पानी पीने के लिए मोहल्ले वालों को मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत इस भीषण गर्मी में उठानी पड़ रही है शुद्ध जल को लेकर उधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई घरों में दूषित पानी पीने से पेट संबंधी बीमारी से लोग ग्रसित भी हो गए हैं। नगर पालिका प्रशासन से कई बार शिकायत की गई कोई हल नहीं निकला।