पन्ना जिले की अजयगढ़ पुलिस इन दिनों अवैध पशु तस्करों के लिए काल बनी हुई है। पुलिस ने आज रविवार, 1 मार्च को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे दो पिकअप वाहनों को माधौगंज बैरियर पर दबोच लिया। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी हरिसिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गई इस घेराबंदी में 23 बेजुबान भैंसों और पड़ों को मुक्त कराया गया, जिन्हें तस्कर बेहद