मंदसौर: जिले में आज दिनभर बारिश के आसार, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भी बरसात होने का जताया अनुमान
मंदसौर कई दिनों से ठहरा हुआ मानसून अब आगे बढ़ गया है। एमपी में यह अगले 2-3 दिनों में इंटर करेगा। इससे पहले प्री मानसून की बारिश हो रही है। गुरुवार को जिले में दिनभर तेज गर्मी रही। आज सुबह से घने बादलों के साथ रिमझिम बारिश का दौर बना हुआ। जिले में हो रही बारिश से तापमान में भी 2 डिग्री तक कि गिरावट आई है।