गिरिडीह: राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा गिरिडीह में विचार गोष्ठी का आयोजन
राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला गिरिडीह के तत्वावधान में मंगलवार को 12 बजे नया परिसदन भवन में एक दिवसीय विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत ओबीसी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।