कटरा: कटरा बागमती तट में बने पीपा पुल से वाहनों की आवाजाही हुई शुरू, जलस्तर पर वृद्धि के कारण हुआ था डैमेज
मुजफ्फरपुर जिले की कटरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बागमती नदी पर बने पीपा पुल से चार पहिया वाहनों कि आवाजाही शुरू करा दी गई है। बुधवार सुबह क़रीब 11 बजे तक क्षतिग्रस्त हुई पीपा पल की मरम्मती कार्य सम्पन्न करा दिया गया है। विदित हो कि मंगलवार को बागमती नदी कि जलस्तर पर अचानक तेज़ी से वृद्धि हुई थी।