हाजीपुर: वैशाली एसपी ने हाजीपुर के कई मार्गों का औचक निरीक्षण किया
वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा के द्वारा हाजीपुर के कई मार्गों पर औचक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी एवं पुलिस बल की उपस्थिति वाहन जांच अभियान सुरक्षा व्यवस्था एवं गस्ती गतिविधियों का जायजा लिया गया। इसकी जानकारी वैशाली पुलिस मुख्यालय से प्रेस रिलीज जारी करके बुधवार को रात लगभग 9:00 बजे दी गई।