बलौदा: मदनपुरगढ़ में सांप के डसने से 14 वर्षीय लड़के की इलाज के दौरान मौत, पुलिस कर रही जांच
जांजगीर-चाम्पा के बलौदा क्षेत्र के मदनपुरगढ़ में सांप के डसने से 14 वर्षीय सोमदेव थवाईत की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। दरअसल, बलौदा के मदनपुरगढ़ गांव के महेश्वर थवाईत का उसका 14 वर्षीय बेटा सोमदेव थवाईत घर में सोया था, इस दौरान सांप ने उसे डस लिया।