लालसोट: कॉलेज में छात्रों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ
Lalsot, Dausa | Sep 30, 2026 लालसोट के राजेश पायलट राजकीय पीजी कॉलेज में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। तंबाकू और शराब के दुष्प्रभावों को समझाते हुए छात्रों को नशे से दूर रहने की अपील की गई और अंत में नशामुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई।