चूरू: कोतवाली पुलिस ने लाखों के लेनदेन वाले संदिग्ध खातों को पकड़ा, तीन नामजद के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
Churu, Churu | May 6, 2026 चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने तीन ऐसे संदिग्ध बैंक खाते पकड़े हैं, जो पश्चिमी बंगाल सहित देशभर में की गई सायबर ठगी से जुड़े हुए हैं। इन खातों का उपयोग ऑनलाइन ठगी से प्राप्त लाखों रुपये की राशि को जमा करने और निकालने के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने इस म्युल अकाउंट के मामले में 3 नामजद पर मुकदमा दर्ज किया है।