सिकंदरा: भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसे घसमऊ गांव के ग्रामीण, कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सुनवाई, SDM को सौंपा ज्ञापन
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के घसमऊ गांव में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। शुद्ध पानी की आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के चलते जनजीवन पहले ही प्रभावित है, ऐसे में पानी की कमी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की जा