चंदौसी: चंदौसी में नीत यूजी 2026 की परीक्षा शुरू, तीन परीक्षा केंद्रों पर पुलिस ने ली सघन तलाशी
चंदौसी में रविवार को री-नीट यूजी 2026 की परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हो गई। शहर में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्रों पर दोपहर से ही परीक्षार्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई और प्रवेश पत्र व पहचान पत्र का मिलान किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।