बांधवगढ़: छात्रों ने 15 दिन में बनाई कम लागत वाली ई-साइकिल, एक चार्ज में चलेगी 35 किमी
उमरिया के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने तकनीकी हुनर का शानदार उदाहरण पेश किया है। छठवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने महज 15 दिनों की मेहनत से वेस्ट मटेरियल से एक ई-वी साइकिल तैयार की है, जो एक बार चार्ज होने पर 35 किलोमीटर तक चलती है। करीब 17 से 18 हजार रुपये की लागत से बनी इस साइकिल की अब जिलेभर में चर्चा हो रही है।