घाघरा: रुकी में नवनिर्मित शिव महाप्रभु मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 21 अप्रैल से 3 दिवसीय कार्यक्रम शुरू
Ghaghra, Gumla | Apr 18, 2026 घाघरा प्रखंड के रुकी में नवनिर्मित शिव महाप्रभु मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम आगामी 21 अप्रैल से शुभारंभ होगा। इस निमित आगामी 21 अप्रैल को पूर्वाह्न में कलश शोभा यात्रा, 22 अप्रैल को बेदी पूजन एवं अधिवास जबकि 23 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा , हवन सहित अन्य अनुष्ठान होगा।