राजातालाब: सेवापुरी ब्लाक सभागार में पंचायत सहायकों और ग्राम विकास अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
वाराणसी।सेवापुरी ब्लाक सभागार में गुरुवार को खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पंचायत सहायकों और ग्राम विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गये।