बालोद: मूंछ पर ताव देकर गला काटने का इशारा करने से बौखलाए पिता-पुत्र ने लोहे की पाइप से पीटा, 18 घंटे बाद हुई मौत
Balod, Balod | Jul 30, 2026 बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्र ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। बाइक से टक्कर मारकर गिराने के बाद दोनों ने लोहे की पाइप से उसके हाथ-पैर पर हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे रिश्तेदार को भी पाइप से पीटा। गंभीर हालत में रायपुर ले जाए गए युवक की करीब 18 घंटे बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।