शामली: पुलिस कार्यालय शामली पर पति के साथ पहुंची महिला, छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई न होने का लगाया आरोप
Shamli, Shamli | May 4, 2026 सोमवार की दोपहर 2 बजे कांधला क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने पति के साथ पुलिस कार्यालय शामली पहुंची। महिला ने बताया कि बीती 27 अप्रैल को वह खेत पर गई थी, जहां गांव के एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद भी स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की है।