प्रतापपुर: महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष के रुख से निराशा जताई विधायक शकुंतला पोर्ते ने
क्षेत्रीय विधायक शकुंतला पोर्ते ने कहा कि 17 अप्रैल 2026 का दिन भारत के इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला आरक्षण विधेयक, जिसे प्रधानमंत्री द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किया गया था, कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के विरोध के कारण पारित नहीं हो सका। विधायक ने इसे देश की महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए बड़ा झटका बताया।