डंडा: परशुराम जयंती पर जुटेंगे श्रद्धालु, खोन्हरनाथ मंदिर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम
Danda, Garhwa | Apr 18, 2026 अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर खोन्हरनाथ मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शामिल होंगे। शाम तीन बजे से पूजा अर्चना के बाद सुंदरकांड पाठ होगा। जबकि रात में गोविंद हाईस्कूल गढ़वा के मैदान में भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा