बारुन: सिमरा कला से वारंटी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
औरंगाबाद पुलिस ने फरार चल रहे एक एनबी (नॉन-बेलेबल) वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी बारुण थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरा कला से की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर बारुण थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और वारंटी को उसके गांव से दबोच लिया।