जबलपुर: केंट थाना पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार
जबलपुर के थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पतले ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर शाहरुख अंसारी (निवासी लियो कंपाउंड, सदर) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।