करतला: कोरबा ने मानव-हाथी संघर्ष कम करने में बड़ी कामयाबी हासिल की, देश के लिए बना उदाहरण
Kartala, Korba | Jul 30, 2026 कोरबा जिला अब मानव-हाथी प्रबंधन के क्षेत्र में देश के लिए एक मिसाल बन रहा है। तकनीक, जनभागीदारी और संवेदनशील प्रशासन के जरिए मानव-हाथी संघर्ष को कम करने में बड़ी सफलता मिली है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और डीएफओ कुमार निशांत के नेतृत्व में वन विभाग ने 24×7 कंट्रोल सेंटर, गजसंकेत ऐप, थर्मल ड्रोन, सीसीटीवी और हाथी मित्र दलों की मदद से हाथियों की