रहटगांव: रहटगांव सहित जिलेभर में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता संदेश, छात्राओं को बताया स्वास्थ्य और स्वच्छता का महत्व
विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर जिलेभर की छात्राओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा में आयोजित इस कार्यक्रम में रहटगांव सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों की छात्राओं ने भाग लिया।